रानी तालाब पार्क में सास-बहू से लूट, बदमाशों ने गले से तोड़ लिया सोने का मंगलसूत्र और हार

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत रविवार को रानी तालाब पार्क में घूमने गई सास बहू के साथ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सास और बहू दोनों के गले से झपट्टा मारकर सोने के 4 नग मंगलसूत्र और हार तोड़ लिये.

पीडि़तों की मांने बदमाश चार से पांच की संख्या में थे और वह कट्टा व चाकू जैसे हथियार से भी लैस थे. हालाकि घटना के वक्त पीडि़त महिलाओं के साथ मौजूद युवक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश हथियार दिखाते हुये बाउंड्री कूदकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस को सूचना देने के बाद आज घटना के दूसरे दिन सोमवार को पीडि़त महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है और कार्यवाही की मांग की है. घटना के संबंध में शहडोल के सोहागपुर निवासी कृष्णा वर्मा नें बताया कि वह रीवा स्थित घोघर में रहने वाले भतीजे के घर बरहौ कार्यक्रम में आई थी. रविवार को जब वह अपनी बहू अंकिता वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रानी तालाब मंदिर में दर्शन करने के बाद पार्क में घूम रही थी, तभी चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने उनके गले से एक मंगलसूत्र और एक हार तोड़ लिया. वहीं साथ में चल रही बहू के गले से भी बदमाषों नें दो मंगलसूत्र तोड़ लिये. पीडित महिलाओं ने बताया कि घटना के वक्त एक बदमाश के हाथ में कट्टा था, जो पीछा करने पर कट्टा दिखाते हुये मौके से फरार हो गए. बता दें कि रानी तालाब पार्क शहर का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां दिनदहाडे इस तरह से लूट की वारदात का होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. हालाकि वारदात में आसपास के स्थानीय बदमाशों के शामिल होने की आशंका है. फिलहाल मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने संदेहियों की धरपकड़ शुरू कर दी है.

Next Post

त्योंथर सिविल अस्पताल के दीवार में चस्पा नोटिस, एक्स-रे फिल्म खत्म

Mon Apr 6 , 2026
रीवा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के समय ही रीवा जिले के सिविल अस्पताल त्योंथर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर अब खुलकर सामने आ गई है. अस्पताल परिसर में दीवार पर चस्पा एक नोटिस खुद इस अव्यवस्था की पोल खोल रहा है. नोटिस में साफ लिखा है ‘एक्स-रे […]

You May Like