
मझौली।जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम गिजवार निवासी श्यामवती दीवान जो राज महिला स्वसहायता समूह गिजवार की सदस्य है और एकाएक बीमार पड़ गई । जानकारी मिलते ही समूह की सहयोगी महिला निर्मला पनिका एवं माया सिंह साथ में लेकर 30 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचीं। यहां आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक मझौली चंद्रकांत सिंह को फोन से जानकारी दी गई और उन्होंने बिना देर किए अपने जिला प्रबंधक दिनेश मिश्रा एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक भरत सोनी के साथ अस्पताल पहुंचे एवं बीमार महिला को ढाढ़श बंधाया। जिसका तत्काल उपचार शुरू हुआ और कुछ देर में ही उसके स्वास्थ्य में सुधार भी होने लगा।
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया अविलंब उपचार
अस्पताल पहुंच जाना तो सरल बात है लेकिन बिना देर किए अगर बीमार व्यक्ति का उपचार कर दिया जाए तो उसके बीमारी में काबू भी पा लिया जाता है और वह स्वस्थ भी हो जाता है। वही नजारा अस्पताल में देखने को मिला जहां बीमार महिला का स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना देर किए उपचार शुरू कर दिया। प्रथम दृष्टया डॉ. राकेश तिवारी के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर पर्ची में उपचार लिखा।
