उपवन में बाबा साहब का चित्र गिरने से रोष

सीहोर. शहर के टाउन हॉल के समीप नगर पालिका द्वारा निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर उपवन एक बार फिर चर्चा में है. उपवन में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र स्टैंड से नीचे गिर गया है. जैसे ही स्थानीय लोगों और बाबा साहब के अनुयायियों को इसकी जानकारी मिली, वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस पर गहरा दुख जताया. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उपवन के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चित्र के नीचे गिर जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. लोगों ने मांग की है कि बाबा साहब के चित्र को केवल खानापूर्ति के लिए न टांगा जाए, बल्कि उसे बेहद सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया जाए.अहिरवार समाज संघ के प्रदेश सचिव विनोद बड़ोदिया ने मांग की है कि चित्र को मजबूती के साथ लगाया जाए.

Next Post

मेट्रो अंडर ग्राउंड लाइन को लेकर कलेक्टर, एमडी का दौरा

Sun Jan 25 , 2026
इंदौर: शहर में मेट्रो का तीसरा चरण का काम शुरू करने के लिए आज प्रस्तावित स्टेशन स्थलों का अधिकारियों ने दौरा किया. दौरे के दौरान मेट्रो की अंडर ग्राउंड लाइन के नक्शा अनुसार मौका मुआयना किया. सुरक्षा व्यवस्था के साथ काम करने के निर्देश दिए.आज मेट्रो रेल के महाप्रबंधक कृष्ण […]

You May Like