चोर ने बेचा सामान, खरीददार ने कहा नही लिया

रीवा। रीवा जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र में हुई लॉकेट चोरी की घटना में माल बरामद करने से पहले ही चोरी का सामान खरीदने के आरोपी ज्वेलर्स ने पुलिस पर ही आरोप लगा दिया. 31 मार्च को प्रीति साकेत नामक महिला के द्वारा सोने की लॉकेट चोरी होने की शिकायत चौकी में की गई थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन चोरी का माल बरामद करने में पुलिस असफल साबित हुई.

दरअसल आरोपी रविनेश साकेत ने बताया कि उसने चोरी की है और सोने की लॉकेट उसके द्वारा शिवम ज्वेलर्स में बेचा गया है. पुलिस दुकान संचालक बालकृष्ण सोनी को चौकी लाई. पूछताछ के बाद दुकान संचालक को सामान लेने घर भेजा गया. लेकिन वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया. पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में दुकान संचालक ने चौकी में पदस्थ मुंशी और आरक्षक के ऊपर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और चोरी का सामान खरीदने से इनकार करने लगा. इधर पुलिस पर लगे आप के बाद चोरी के आरोपी ने भी बताया कि उसके द्वारा 1200 में लॉकेट शिवम ज्वेलर्स में ही बची है लेकिन अब इस पूरे मामले में पुलिस कटघरे में खड़ी होती नजर आ रही है. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

Next Post

घर में अकेली नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Fri Apr 3 , 2026
रीवा। रीवा के एक थाना अन्तर्गत बीते दिवस एक आरोपी के द्वारा 12 साल के बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया. किशोरी की हिम्मत के आगे आरोपी के हौसले टूट गए और वह फरार हो गया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया […]

You May Like