घर में अकेली नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

रीवा। रीवा के एक थाना अन्तर्गत बीते दिवस एक आरोपी के द्वारा 12 साल के बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया. किशोरी की हिम्मत के आगे आरोपी के हौसले टूट गए और वह फरार हो गया.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के परिजन ठेला लगाकर खाने पीने का सामान बेचते है. घटना दिवस 2 अप्रैल को जब उसके मां-बाप किराना का सामान लेने बाजार गए हुए थे तभी आरोपी शकील खान फ्रूटी खरीदने पहुंच गया. जब 12 साल की बच्ची फ्रूटी लेने के लिए घर के अंदर गई आरोपी भी घर के अंदर प्रवेश कर गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, जब पीडि़ता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा. इसी दौरान फिर लडक़ी की चीख निकली इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुड़ गई और कुछ इस समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Next Post

थाने का औचक निरीक्षण करने देर रात पहुंचे एसपी

Fri Apr 3 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है. जब आम लोग रात में अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा ले रहे […]

You May Like