पासी समाज 31 को करेगा प्रतिभाओं का सम्मान

इटारसी। नर्मदापुरम पासी समाज संगठन ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का निर्णय लिया है। संगठन की बैठक में तय हुआ कि शिक्षा, खेल, कला, साहित्य और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को 31 अगस्त को मालाखेड़ी स्थित जिझौतिया भवन में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरपालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी सम्मान मिलेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा सदस्य और प्रथम सांसद मसूरियादीन पासी को विशेष रूप से याद किया जाएगा, जिन्होंने जरायम पेशा कानून समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मविश्वास और प्रेरणा देगी तथा इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगी।

 

Next Post

हर घर सिद्ध गणेश, माटी से बने पर्यावरण हितैषी गणेश

Fri Aug 22 , 2025
सोहागपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव के संकल्प हर घर गणेश-सिद्ध गणेश, माटी के गणेश अभियान के तहत जबाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें नर्मदा समग्र के संयुक्त अभियान के साथ नवांकुर सखी प्रस्फुटन समिति, मेंटर्स, छात्र-छात्राओं एवं सनफ्लावर संस्था के स्टाफ ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना […]

You May Like