थाने का औचक निरीक्षण करने देर रात पहुंचे एसपी

रीवा। मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है. जब आम लोग रात में अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा ले रहे थे.

देर रात करीब 12 बजे एसपी दिलीप सोनी ने लौर थाने का औचक निरीक्षण किया. उनके अचानक पहुंचने से थाना स्टाफ में हलचल मच गई और तत्परता के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू हुई. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से चर्चा कर विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.लौर थाना हाईवे पर स्थित होने के कारण इसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. सडक़ हादसों की रोकथाम और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना यहां बड़ी चुनौती है. इसे ध्यान में रखते हुए एसपी ने गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी करने और हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Next Post

राज्यपाल का खरगोन प्रवास कल,रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का करेंगे लोकार्पण

Fri Apr 3 , 2026
खरगोन। राज्यपाल मंगूभाई पटेल कल शनिवार, 04 अप्रैल को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन आगमन करेंगे। आगमन के पश्चात राज्यपाल पटेल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे […]

You May Like