राज्यपाल का खरगोन प्रवास कल,रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का करेंगे लोकार्पण

खरगोन। राज्यपाल मंगूभाई पटेल कल शनिवार, 04 अप्रैल को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन आगमन करेंगे।

आगमन के पश्चात राज्यपाल पटेल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे रक्षा अस्पताल पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 2.00 बजे से 3.40 बजे तक सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल पटेल दोपहर 3.40 बजे हेलिपैड, खरगोन से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल पटेल के इस प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Next Post

खुरई महोत्सव-2026: 5 से 7 अप्रैल तक सजेगा किला मैदान, कैलाश खेर सहित कई बड़े कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Fri Apr 3 , 2026
खुरई। नगर का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन खुरई महोत्सव-2026 इस वर्ष 5 से 7 अप्रैल तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में किला मैदान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनपद कार्यालय […]

You May Like