नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को कहा कि विकसित भारत की नींव केवल ईंट और पत्थरों से नहीं, बल्कि सशक्त महिलाओं के आत्मविश्वास और कौशल से निर्मित होगी।
श्री गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय के 57वें वार्षिक दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए कि विकसित भारत की नींव केवल ईंट और पत्थरों से नहीं, बल्कि सशक्त महिलाओं के आत्मविश्वास और कौशल से निर्मित होगी। उन्होंने कॉलेज के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि संस्थान को उनके आदर्शों को आत्मसात करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल स्कॉलरशिप तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि “राष्ट्रीय चेतना” को भी बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से पेशेवर सक्षमता के साथ अटूट अखंडता और साहस का समन्वय करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत अपनी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहा है, अनुसंधान, शासन और नवीनताओं में महिलाओं की भागीदारी “निर्णायक” होगी। अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि एक विकसित भारत को नैतिक रूप से सुदृढ़ और तकनीकी रूप से प्रगतिशील होना चाहिए, एक ऐसा लक्ष्य जो आज की युवा महिलाओं के नेतृत्व में भारी निवेश करके ही प्राप्त किया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं से व्यक्तिगत सफलता से आगे देखने और वैश्विक प्रभाव वाली भूमिकाओं के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र की प्रगति का शिल्पकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
