मंधान संकल्प के 20वर्ष पुरे, ताराचन्द बावरिया की थी नौ तवे की तपती धूप में नंगे पांव यात्रा

परासिया। भीषण गर्मी में छिंदवाड़ा जिले की दो विधानसभा को पेयजल उपलब्ध कराने और क्षेत्र में जल संरक्षण का प्रतीक बने मंधान संकल्प के 20 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मंधान पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जल संरक्षण के संकल्प को दोहराया।

गौरतलब है कि 4से 8जून वर्ष 2007 में भीषण जल संकट और पेयजल की समस्या को लेकर तत्कालीन विधायक ताराचंद बावरिया ने नौ तवे की तपती धूप में नंगे पांव पदयात्रा कर मंधान डेम निर्माण को एक जन अभियान बनाएं जानें की शुरुआत की थी। इस जनआंदोलन का उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल का एक मात्र स्रोत मंधान डेम निर्माण करना था। श्री बाबरिया की संकल्प यात्रा का परिणाम था की तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश सरकार के खर्चे से मंधान डैम को बनाएं जानें की घोषणा करते हुए पुर्व विधायक के साथ कोयलांचल को मांधान की सौगात दी।

मंधान संकल्प के तहत हुए मंधान का लाभ क्षेत्र के हजारों परिवारों को मिला है। जल स्रोतों के पुनर्जीवन और संरक्षण से लाखों सूखे कंठों की प्यास बुझाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर सुधारने और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी इस पहल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मंधान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा और जनसहभागिता का प्रतीक बन चुका है।

मंधान का पानी सबके लिए: ताराचंद बाबरिया

 

मंधान डैम निर्माण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए कहा कि मंधान का जल सबके लिए है और इसमें सबका अधिकार है उन्होंने मंधान संकल्प यात्रा के दौरान उनकी यात्रा पर नौटंकी करार देने वाले को जवाब देते हुए कहा कि ऐसे लोग अब पेयजल समस्या को लेकर स्वयं नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने परासिया और न्यूटन नगर की जल समस्या पर संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले समय में उनका एक ही अभियान रहेगा की परासिया और न्यूटन नगर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। जिसके लिए वह आज से सत्याग्रह आंदोलन करेंगे ।उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष और संस्था तथा सरकार के खिलाफ नहीं अपितु व्यवस्था के खिलाफ रहेगी। मंधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित मंधान संकल्प यात्रा के दौरान साक्षी रहे लोगों की उपस्थिति रही।

Next Post

इंदौर में रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन: 1348 बदमाश चेक, 652 पर कार्रवाई, 257 वारंट तामील

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर। पुलिस ने शनिवार की दरमियानी रात शहरभर में बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग गश्त चलाकर 1348 बदमाशों की जांच की, जिनमें से 652 पर वैधानिक कार्रवाई की गई. इस दौरान 257 वारंट तामील किए गए, 220 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हुई और अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों […]

You May Like