मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, जाम में फंस रहे सैकड़ों वाहन

जबलपुर: शहर के व्यस्त रद्दी चौकी–घमापुर मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम अब रोज़मर्रा की समस्या बन चुका है। सड़क पर निजी बसों का बीच रास्ते में रुककर सवारी बैठाना-उतारना, ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित आवाजाही और बढ़ते वाहनों का दबाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। स्थिति यह है कि कुछ मिनट का सफर तय करने में भी लोगों को 20 से 30 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
मुख्य मार्ग पर बढ़ता यातायात दबाव
रद्दी चौकी–घमापुर मार्ग शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है। इसी रास्ते से स्कूल, कॉलेज, बाजार, अस्पताल और विभिन्न कार्यालयों के लिए हजारों लोग रोज़ाना आवागमन करते हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी पूरे ट्रैफिक को प्रभावित कर देती है। यात्री बैठाने और उतारने के लिए कई निजी बसें मुख्य सड़क पर ही रुक जाती हैं। इससे पीछे चल रहे दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा रुक जाते हैं और देखते ही देखते लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है।
इनका कहना है :
ट्रैफिक थाना के अंतर्गत पैंतीस ( 35 ) बसों पर कार्रवाई की गई है । वहीं जो हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुलिस स्टेशन है उनमें अट्ठावन ( 58 ) बस और पंद्रह ( 15 ) स्कूल बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। हमारे द्वारा अभी रोज़ इनमें नज़र रखी जा रही है ।
शशि धुर्वे , टी. आई , ट्रैफिक

Next Post

वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई, व्यापारी खुद लगा रहे झाड़ू

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: शहर के भवानी प्रसाद वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों में भारी नाराजगी है। वार्डवासियों का आरोप है कि कई क्षेत्रों में नियमित रूप से झाड़ू नहीं लगाई जाती और जगह-जगह कचरा जमा रहने से पूरे दिन गंदगी का माहौल बना रहता है। बाजार क्षेत्र […]

You May Like