
छिंदवाड़ा. अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और अवैध शराब के खरीद फरोत पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी बीअआर वैद्य के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया है. अब आबकारी विभाग ड्रोन की मदद से निगारी कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. अवैध कच्ची शराब के निर्माण के बड़े अड्डों की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई और ड्रोन की सहायता से संदिग्ध स्थलों को चिह्नित कर विभागीय दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के संभावित ठिकानों पर विशेष निगरानी रखी गई. आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान 18 प्रकरण कायम कर 105.65 लीटर मदिरा एवं 6,730 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का मूल्य 6,83,560 रुपये आंका गया है. इस कार्रवाई में मोहन सिंधी, पूजा सूर्यवंशी, गोपाल ठाकुरिया, लक्ष्मीबाई धुर्वे, हरपति डेहरिया एवं शिवराम वर्मा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।
12 मदिरा दुकानों का निरीक्षण, ढाबों एवं होटलों में रात्रिकालीन गश्त
इस अभियान के दौरान आबकारी अधिकरियों ने रात्रिकालीन गश्त कर शराब शासकीय शराब दुकानों , ढाबों एवं होटलों की जांच की. आबकारी अधिकारियों ने जिलों में स्थित 12 शासकीय दुकानों का निरीक्षण किया वहीं रात्रिकालीन गश्त के दौरान जिले में बिज्जू ढाबा सहित विभिन्न स्थानों पर निगरानी एवं जांच की.
