बाथरूम में युवक ने लगाई फांसी


जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत नई बस्ती में एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक हेमराज झारिया 43 वर्ष निवासी नई बस्ती भेड़ाघाट ने सूचना दी कि उसके घर के बगल में जीजा नोखेनाल रहते हैं जिनके 2 बेटे, 2 बेटियां हैं.

उनका सबसे छोटा लडक़ा भनेज अतुल झारिया 21 वर्ष बुधवार सुबह लगभग 6 बजे फ्रेश होने घर के बाहर आंगन में बनी बाथरूम में गया था कुछ देर तक घर के बाहर नहीं आया, जीजा नोखेलाल ने गेट खोलकर देखा भनेज अतुल झारिया गमछा से फांसी लगाकर लटका था जिसे फांसी से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर गये, लगभग 7-30 बजे डाक्टर ने चैक कर अतुल झारिया को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

बांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला

Thu Jul 23 , 2026
बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज टास्किन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लंका प्रीमियर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज टास्किन अहमद ने वर्तमान में चल रही लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 से अपना नाम वापस ले […]

You May Like