दिल्ली : इमारत ढहने की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश, रेखा गुप्ता ने अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश

नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब में धंसी इमारत के दुर्घटनास्थल जाकर राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की और सभी अनधिकृत इमारतों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बचाव दल कल रात से ही बचाव और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि बचाव अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये और हर उस व्यक्ति की पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तलाश की जाये, जिसके वहां फंसे होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, महरौली पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और तत्काल कार्रवाई की गयी है।दक्षिण ज़िले के ज़िलाधिकारी (डीएम) के नेतृत्व में एक मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आस-पास की जर्जर और खतरनाक इमारतों का निरीक्षण करें और जहां भी आवश्यक हो, कड़ी कार्रवाई करें।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), दिल्ली पुलिस, दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली नगर निगम, सीएटीएस और नागरिक सुरक्षा की टीमों ने युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाये।

फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल से काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संबंधित विभाग के अनुसार, आठ घायल लोगों को बचा लिया गया है और बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। यह घटना शनिवार को हुई थी, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वह बहुमंजिला थी और उसमें कई निजी दफ़्तर स्थित थे। शादाब.श्रवण

 

 

 

 

Next Post

डिफेंडिंग चैंपियन गॉफ भी बाहर, सबालेंका और ओसाका आखिरी 16 में

Sun May 31 , 2026
पेरिस, 31 मई (वार्ता) मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ का फ्रेंच ओपन टाइटल डिफेंस शनिवार को तीसरे राउंड में खत्म हो गया, जबकि टॉप सीड आर्यना सबालेंका और चार बार की मेजर विनर नाओमी ओसाका दोनों ने जीत हासिल की और राउंड-ऑफ-16 के बीच होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हो […]

You May Like