पिकअप को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर- जबलपुर रोड पर बरगी बायपास के पास एक ट्रक पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उड़नदस्ता टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे टीम की त्वरित कार्रवाई से जल्द ही व्यवस्थित कर दिया गया और यातायात पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया। इस दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक पीयूष मरावी, आशुतोष मोघे, सारंगधर महाले, अशोक खापर्डे और उमाशंकर उपाध्याय सहित अन्य स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

 

Next Post

गौमांस मामला: SIT ने कोर्ट में पेश किया 500 पन्नों का चालान, 26 टन मांस की पुष्टि

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। नगर निगम के स्लाटर हाउस से बीते दिनों निकले कंटेनर में गौमांस पकड़े जाने की पुष्टि हुई है. इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच फिलहाल जारी है. एसआईटी ने संबंधित मामले में चालान कोर्ट में पेश कर दिया है. अब तक की अपनी जांच रिपोर्ट में एसआईटी ने […]

You May Like

मनोरंजन