गौमांस मामला: SIT ने कोर्ट में पेश किया 500 पन्नों का चालान, 26 टन मांस की पुष्टि

भोपाल। नगर निगम के स्लाटर हाउस से बीते दिनों निकले कंटेनर में गौमांस पकड़े जाने की पुष्टि हुई है. इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच फिलहाल जारी है. एसआईटी ने संबंधित मामले में चालान कोर्ट में पेश कर दिया है. अब तक की अपनी जांच रिपोर्ट में एसआईटी ने मौके पर मिले ट्रक से 26 टन पैकेट्स को गौमांस बताया है. कोर्ट में संबंधित मामले में चालान तब पेश किया गया जब आरोपियों की गिरफ्तारी के 56 दिन बीत चुके है.

एसआईटी की जांच में भी गौ मांस होने की पुष्टि हुई है. 17 दिसंबर 2025 को गौ मांस से भरा कंटेनर मिला था. 26 टन से अधिक गौ मांस अलग-अलग पैकेट में बरामद किया गया था. मामले में स्लाटर हाउस संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा और कंटेनर के ड्राइवर शोएब की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामलें में करीबन पांच सौ पन्नो का चालान पेश किया गया है. चालान में मथुरा के लैब की जांच रिपोर्ट पेश की गई है. बताया जा रहा है कि हैदराबाद के लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आने से उसकी जांच रिपोर्ट पेश नहीं की गई है.

मामले में की जा रही कार्रवाई को लेकर श्री हिन्दू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने एसआईटी की जांच में सिर्फ असलम चमड़ा और कंटेनर के ड्राइवर को अपराधी बनाकर चालान पेश करने पर विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि इस पर निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए.

एसआईटी ने कोर्ट में चालान पेश किया है. विवेचना जारी है.

संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर भोपाल

Next Post

8 साल की मासूम से दरिंदगी, टाफी का लालच देकर घर ले गया आरोपी; ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पीटा

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में आरोपी […]

You May Like

मनोरंजन