8 साल की मासूम से दरिंदगी, टाफी का लालच देकर घर ले गया आरोपी; ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पीटा

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में आरोपी धर्मेंद्र (41) ने मासूम को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने पास बुलाया. इसके बाद बच्ची को लेकर आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची के रोने और चीखने की आवाज भी कुछ ग्रामीणों ने सुनी. मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची के साथ आरोपी को आपत्तिजनक हालत में देखा. आरोपी धर्मेंद्र पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी. घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

 

 

Next Post

रेस्टोरेंट में चल रहे कार्यक्रम में चाकूबाजी, हमलावर फरार

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों की तरफ से किए गए जानलेवा हमले पर केस दर्ज किया है. आयोजक की शिकायत के आधार पर पुलिस पूरी घटना की जांच करने में जुटी है. फरार आरोपियों की तलाश की जा […]

You May Like

मनोरंजन