भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों की तरफ से किए गए जानलेवा हमले पर केस दर्ज किया है. आयोजक की शिकायत के आधार पर पुलिस पूरी घटना की जांच करने में जुटी है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में संचालित स्काई लैंड गार्डन में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम था. शुक्रवार को आयोजक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. आयोजक अनिल चौहान ने पुलिस को बताया कि होली सेलिब्रेशन पार्टी के दौरान कुछ अज्ञात बदमाश उनके कार्यक्रम में शामिल हुए. बदमाशों ने इस दौरान विवाद करते हुए पार्टी में शामित तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. बदमाशों के हमले से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनिल ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है. बदमाशों के हमले से प्रवीण, मोगेश राणा और रचि गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए है. हालांकि पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर होना बताई जा रही है. रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों के हुलिए की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है.
