सतना : ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान पलक झपकते ही पार कर देने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने दबोच लिया. जिसके पास से 60 हजार रु का एक टेबलेट बरामद किया गया.जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल यात्री कुलदीप कुमार कोल द्वारा इस बात की शिकायत की गई थी कि ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका सैमसंग कंपनी का टेबलेट चुरा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया.
मुखबिर के जरिए मिली सटीक सूचना के आधार पर जब जीआरपी की टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी उनकी पकड़ में आ गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुण चौधरी पिता दुकौड़ी निवासी बकिया खुर्द के तौर पर हुई. आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टेबलेट बरामद कर लिया गया. जिसकी कीमत 60 हजार रु आंकी गई. इसी कड़ी में यह जानकारी भी सामने आई कि आरोपी न सिर्फ कुख्यात अपराधी है बल्कि वह अक्सर ट्रेन में यात्रियों का सामान पार कर देने में माहिर है. जिसे देखते को आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
