जबलपुर:भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के समीप पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले साहिल दुबे ने सुबह ग्यारह बजे नारियल के ढेर में नारियल जमाना शुरू किया ही था कि उसने देखा कि नारियलों के नीचे एक काले रंग का सांप बैठा जोर जोर से फुफकार रहा था। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना साहिल ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
श्री दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का सांप है। जो कि ख़तरनाक जहरीला होता है। यद्यपि दुकान के पीछे खेत लगा है और खेत में सिंचाई चल रही है इसके कारण ठंड बढ़ गई जिसके कारण पर्याप्त तापमान के लिए सर्प नारियल के ढेर में छिपा था। फिलहाल सर्प शिथिल अवस्था में था, जिसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
