नियमों का उल्लंघन करने , गंदगी फैलाने वालों से वसूले 48 हजार

जबलपुर: नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशों के बाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सफाई से कोई समझौता नहीं के निर्देश के साथ नगर निगम के सभी संभागों में एक साथ विशेष औचक निरीक्षण और चालानी कार्रवाई का अभियान चलाया गया। इस व्यापक अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों की टीमों ने सभी संभागीय क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की। मुख्य बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में की गई इस कार्रवाई के दौरान खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। वहीं प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई। सभी संभागों को मिलाकर कुल 48,000 रुपये की जुर्माना राशि मौके पर ही वसूली गई।
निगमायुक्त ने पहले चेताया था…
विदित हो कि पहले ही निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देशित किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग डस्टबिन का उपयोग न कर सड़कों और खुले स्थानों पर कचरा फेंकते हैं, उनके खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाए।

Next Post

50 हजार नए पदों की स्वीकृति के पहले आश्रितों को मिले अनुकंपा नियुक्ति

Wed Jun 10 , 2026
जबलपुर: मप्र शासन ने सभी बिजली कंपनियों में 50 हजार नए पदों की स्वीकृति दी है। जिस पर मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी. पी. पाठक ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से बिजली कंपनियों […]

You May Like