नप अध्यक्ष ने भाजपा को दिया झटका, थामा कांग्रेस का दामन

सुसनेर। भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है. वे विधायक भैरोसिंह परिहार बापू और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेसवार्ता कर कांग्रेस में शामिल हो गई. कांग्रेस की सदस्यता लेते ही सभी कांग्रेसियों ने उनका स्वागत भी किया.

स्मरण रहे कि कुछ दिनों पूर्व नगर परिषद के भाजपा-कांग्रेस के 12 पार्षदों ने नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया था. और शनिवार को इन्हीं पार्षदों ने प्रेसवार्ता कर नप में हुए भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप नपाध्यक्ष पर लगाया था. उसके बाद रविवार को विधायक बापू के निवास पर प्रेसवार्ता में नप अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने भाजपा को झटका देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह कदम उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में रहते हुए उनकी जनहित की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा था, जबकि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें सम्मान दिया और जनता के मुद्दों पर मिलकर काम करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते उन पर काफी दबाव रहता था, लेकिन अब वे कांग्रेस में आकर स्वतंत्र रूप से अधूरे रह गए विकास कार्यों को पूरा कर सकेंगी.

भाजपा नेता के घर बनी थी कांग्रेस में शामिल होने की रणनीति…

शुक्रवार को नप अध्यक्ष प्रतिनिधि के मित्र व भाजपा नेता के घर पर 2 घंटे तक बैठक हुई और बैठक में अविश्वास प्रस्ताव से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई. इस चर्चा में यह तय हुआ कि पहले तो पार्षदों को मनाने का प्रयास किया जाए और नहीं मानने की स्थिति में कांग्रेस में शामिल होकर अपना पद बचा लिया जाए. बैठक में यह भी तय हुआ कि किन कांग्रेस नेताओं से सम्पर्क करके कांग्रेस में शामिल होने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाए. इस रणनीति पर विचार विमर्श हुआ. उसके उसके बाद रविवार को नप अध्यक्ष ने कांग्रेस ज्वाईन कर भाजपा को बड़ा झटका दे दिया.

Next Post

बारिश से बढ़ा तालाब और डैम का जलस्तर, भोपाल में लगातार बारिश का दौर 

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल। राजधानी में हो रही बारिश से शहर के प्रमुख जल स्त्रोतों का जलस्तर भी बढ रहा है. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर कई इलाके भी जलमग्न हैं. शनिवार को दिन और रात के समय हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की […]

You May Like