हाइवे बेलवा के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल

रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे बेलवा के पास प्रयाग पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मनगवां थाना को भी दी गई है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है।

Next Post

हज हवाई किराये में बढ़ोतरी न्यूनतम रखने का किया प्रयास: रिजिजू

Thu Apr 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रा के हवाई किराये में करीब दस हज़ार रुपये की बढ़ोतरी को लेकर विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उठ रहे सवालों के बीच कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते बढ़ी लागत के बावजूद सरकार ने बातचीत के जरिए किराया वृद्धि को […]

You May Like

मनोरंजन