जबलपुर: नेफिस सिस्टम से अपराधी की क्राइम कुंडली खुलते ही अधारताल थाना अंतर्गत हर्षनगर में हुई लाखों की चोरी सुलझ गई। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 2 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़ा गया आरोपी आपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ नकबजनी के पूर्व से तीन अपराध दर्ज है।\’पुलिस ने बताया कि नीरज खरे 32 वर्ष निवासी हर्षनगर अधारताल 24 जनवरी की सुबह लगभग 4 बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित अयोध्या दर्शन के लिये गए थे। 27 जनवरी की रात लगभग 11-30 बजे वापिस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगद बीस हजार रूपए गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
ऐसे चढ़ा हत्थे
नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव ने बताया तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर मुखबिरों को लगाया गया, अंगुल चिन्ह के नेफिस सिस्टम से मिली अंगुल चिन्ह पूर्व में पकड़ा गया चोरी का आरोपी गुलशन चौधरी के अंगुल चिन्ह से मिलान होना पाया गया। जिसके बाद बड़ी मदार टेकरी कब्रिस्तान में अधरताल पुलिस ने दबिश देकर गुलशन चौधरी पिता मदन लाल चौधरी 26 साल निवासी बड़ी मदार टेकरी शंकर चौक हनुमानताल को दबोच लिया ।
एक गया जेल, चार अब भी फरार-
टीआई प्रवीण कुमर ने बताया कि आरोपी गुलश ने पूछताछ मेें अपने साथियों के साथ मिलकर रैकी करने के बाद सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से दो लाख के जेवरात जब्त कर लिए गए है। न्यायालय पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।*जबकि अरूण चौधरी, अनुज चौधरी, शिब्बू चौधरी, बच्चू चौधरी सभी निवासी बाबा टोला बड़ी मदार टेकरी की तलाश जारी है ।
