
रीवा।कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिन से अधिक लंबित आवेदनों को तुरंत सुलझाने पर जोर दिया। लोक स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण विकास, खाद्य, नगरीय निकाय, श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभागों में लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल को बिजली बिल सुधार और बिजली आपूर्ति संबंधी मामलों का तीन दिन में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीमांकन प्रकरणों को 7 दिन में निपटाने के लिए एसडीएम और तहसीलदार की टीमें बनाने का निर्देश दिया। सडक़ और नाली निर्माण में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताई। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे और अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी मौजूद रहीं।
