घुघरी क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

मंडला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लिन स्वीप के अंतर्गत मंडला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मोहगांव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम घुघरी क्षेत्र में दबिश देकर लगभग तीन लाख रुपए कीमती 17.464 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चाबी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखे हुए है। थाना प्रभारी मोहगांव वेदराम हनोते ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए एक विशेष टीम गठित की और दोपहर 2 बजे दबिश दी गई। टीम ने वार्ड क्रमांक 04, ग्राम चाबी निवासी मुन्ना लाल यादव पिता माधव लाल यादव उम्र 49 वर्ष को मौके पर पकड़ा और उसके कब्जे से प्लास्टिक के ड्रम में रखे 11 पैकेट एवं टीन की पेटी में छिपाकर रखे गए 6 पैकेट, कुल 17 पैकेट गांजा बरामद किया।

बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 17 किलो 464 ग्राम आंका गया है, जिसकी बाजार कीमत ₹2,95,680/- बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Next Post

अब बदला-बदला सा नजर आ रहा है प्राचीन बावडिय़ों का स्वरूप

Sun Jun 29 , 2025
नीमच। जिले में जनसहयोग से प्राचीन बावडियों को संहेजने संवारने और उन्हे पुर्नजीवित करने का सार्थक प्रयास किया गया है ।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नीमच जिले मे नौ प्राचीन बावडियों की साफ-सफाई कर उनका सौदर्यीकरण का कार्य जनयहयोग से किया जा रहा है।इससे इन बावडियों का स्वरूप ही […]

You May Like