जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत समद पिपरिया के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन चालक ने मोटर सायकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक श्रीमती राजकुमारी बर्मन 30 वर्ष निवासी ग्राम खिरैनी तना बरगी ने सूचना दी कि रविवार को उसका भाई मिथुन बर्मन 25 वर्ष काम करने के लिये गॉव के दिनेश बर्मन के साथ अपनी मोटर सायकिल से बिलहरी के लिये निकला था।
दोपहर 12-30 बजे भाई मिथुन का समद पिपरिया के पास एक्सिडेंट हो गया अज्ञात वाहन की टक्कर से मिथुन को चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गये, सडक़ दुर्घटना में आयी चोटो के कारण मिथुन की मौत हो गई । पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
