डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास ग्रेनेड विस्फोट के आरोपी दो स्वीडिश नागरिकों को जेल

कोपेनहेगन, 04 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) डेनमार्क की एक अदालत ने कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के समीप ग्रेनेड विस्फोट करने के आरोप में दो स्वीडिश नागरिकों को क्रमशः 12 और 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी डेनिश मीडिया से प्राप्त हुई।

अक्टूबर 2025 में, डेनिश अभियोजक कार्यालय ने दो स्वीडिश नागरिकों पर अक्टूबर 2024 में कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास ग्रेनेड विस्फोट करके आतंकवादी हमला करने का आरोप लगाया।

अभियोजकों ने कहा कि 18 और 20 वर्ष के युवकों ने एक पूर्व-नियोजित साजिश के अंतर्गत अज्ञात सहयोगियों की मदद से दूतावास परिसर में पांच हथगोले लाए, उनमें से दो को राजनयिक मिशन भवन पर फेंका लेकिन वे पास के एक आवासीय भवन में जा गिरे।

युवकों पर राजनयिक मिशन के सुरक्षा गार्डों की जान खतरे में डालने और हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया क्योंकि विस्फोट से पास के एक घर में रहने वाले लोग भी प्रभावित हो सकते थे।

अक्टूबर 2024 की शुरुआत में, स्टॉकहोम और कोपेनहेगन में इजरायली दूतावासों के पास गोलीबारी और विस्फोट की घटनाएं हुईं। स्टॉकहोम पुलिस और डेनमार्क स्थित इजरायली दूतावास ने बताया कि दूतावास के कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई।

कोपेनहेगन में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनकी पहचान 15 से 20 वर्ष की आयु के स्वीडिश नागरिकों के रूप में हुई। कोपेनहेगन पुलिस ने बताया कि दूतावास के पास दो हथगोले के कारण विस्फोट हुए थे।

 

Next Post

ट्रंप का ‘फैमिली फर्स्ट’ फॉर्मूला! सिर्फ एक साल में कमाए ₹12,000 करोड़; क्या है उनकी जादुई कमाई का सीक्रेट

Wed Feb 4 , 2026
कुछ दिनों पहले मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री फिल्म आई थी। इस फिल्म के लिए ट्रंप को 256 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। अमेजन इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा पैसा दिया है। लेकिन ऐसा क्यों? दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने निजी तौर पर […]

You May Like

Play sound