
गाँधीसागर। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को गाँधीसागर क्षेत्र में पूरे मानसून सीजन की पहली जोरदार झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली।
बारिश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं क्षेत्र के तालाबों नालों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है तथा पहांडों से झरने बहने लगे ।
बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने भीगकर मौसम का आनंद लिया। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने क्षेत्रवासियों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।
