कोचिंग संस्थानों की जांच: फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

बुरहानपुर। बुरहानपुर नगर निगम प्रशासन ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान से जुड़ी घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक भवनों में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी गई है।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव शुक्रवार को स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों की सुरक्षाए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धताए आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं प्रतिदिन इन कोचिंग संस्थानों में अध्ययन के लिए पहुंचते हैंए जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्थाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।

पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली:-नगर निगम के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शहर के कई कोचिंग संस्थान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बहु मंजिला व्यावसायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गईए जबकि कुछ संस्थानों में आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए स्पष्ट मार्ग भी चिन्हित नहीं थे। अधिकारियों ने संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करनेए फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

नियमों,सावधानियों की जानकारी दी:- निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी। उन्हें बताया गया कि भवनों में फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा और नियमित सुरक्षा ऑडिट जैसी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से होना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि केवल नियमों का पालन करना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि समय समय पर सुरक्षा उपकरणों की जांच और उनका रखरखाव भी जरूरी है।

विद्यार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए किसी भी संस्थान में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि लखनऊ की घटना के बाद एहतियात के तौर पर शहर के कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी कमियां पाई जाएंगीए वहां उन्हें दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा:-उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं हैए बल्कि शहर के सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों तक पहुंचकर उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगाए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि पहले से ही सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया जाए।

Next Post

स्वर्ण भंडार में वृद्धि से विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड़ डॉलर बढ़ा

Fri Jun 26 , 2026
मुंबई, 26 जून (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जून को समाप्त सप्ताह में 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.587 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले, 12 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 9.98 अरब डॉलर गिरकर 671.62 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व […]

You May Like