अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने पर भी मिलेगा रेल यात्रा बीमा का लाभ

इंदौर: भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना ओटीआईएस दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 27 अक्टूबर 2026 से रेलवे के आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री भी यात्रा बीमा का लाभ ले सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा मुख्य रूप से आईआरसीटीसी के माध्यम से ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध थी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यह बीमा पूरी तरह वैकल्पिक होगा। इसका लाभ लेने के लिए यात्रियों को बीमा का विकल्प चुनने के साथ मोबाइल नंबर देना और टिकट किराये सहित बीमा प्रीमियम का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। बीमा प्रीमियम सभी करों सहित प्रति यात्री 45 पैसे निर्धारित किया गया है।

यह सुविधा भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। इसके तहत कन्फर्म, आरएसी और आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले पात्र यात्री बीमा ले सकेंगे। हालांकि, बिना बर्थ या सीट के बुक किए गए पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे इसके दायरे में नहीं आएंगे।

10 लाख रुपये तक का बीमा कवर

योजना के तहत निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार, रेल दुर्घटना या अन्य अधिसूचित अप्रिय घटना में मृत्यु अथवा स्थायी पूर्ण दिव्यांगता होने पर 10 लाख रुपये, स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर 7.50 लाख रुपये तक और चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने के लिए 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा, पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए 10 हजार रुपये तक का प्रावधान है।

इस सुविधा के लिए आरक्षण फॉर्म में संशोधन किया गया है। रेलवे के आरक्षण कार्यालयों में नए फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। बीमा का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को पॉलिसी का विवरण उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित बीमा कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से नामांकन संबंधी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

रेलवे के अनुसार, बीमा पॉलिसी जारी करने और दावों के निपटान की जिम्मेदारी संबंधित बीमा कंपनी की होगी। आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों पर भी योजना के निर्धारित नियम और शर्तें लागू रहेंगी।

Next Post

राशिफल-पंचांग: 27 अक्टूबर 2026

Tue Oct 27 , 2026
पंचांग 27 अक्टूबर 2026:- रा.मि. 05 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा भौमवासरे दिन 8/26, भरणी नक्षत्रे शाम 6/18, सिद्धि योगे दिन 2/0, कौलव करणे सू.उ. 6/24, सू.अ. 5/36, चन्द्रचार मेष रात 11/59 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. —————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 […]

You May Like