हायर सेकेण्ड्री परीक्षा की मैरिट में सीधी के पांच छात्रों को मिली जगह 

सीधी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में आज हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हुए। हाई स्कूल परीक्षा के घोषित नतीजे में सीधी जिले के 9 टापरों को प्रदेश मैरिट में जगह मिली है। वहीं हायर सेकेण्ड्री प्रदेश मैरिट में सीधी जिले के पांच छात्रों को जगह मिली। हाई स्कूल की परीक्षा में गांधी हाई स्कूल सीधी की छात्रा मानसी साहू पिता मंगल प्रसाद साहू निवासी पटेल पुल सीधी को प्रदेश में चौथी जगह हांसिल किया है। मानसी के पिता मंगल प्रसाद साहू ग्राम पंचायत बहेरा पश्चिम में रोजगार सहायक हैं। जबकि माता श्रीमती माया साहू एलआईसी एजेंट हैं। वहीं प्रदेश मैरिट में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के अभिमान द्विवेदी एवं उज्जवल पाण्डेय को आठवां स्थान मिला है। गांधी हाई स्कूल सीधी के आशिम रंजन मिश्रा, कुं. समीक्षा पाण्डेय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के अभिषेक कुमार द्विवेदी, शासकीय हाई स्कूल कुनझुन कला के सुयश तिवारी, श्री गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमहा सीधी के आदित्य पाण्डेय को नौवां स्थान मिला है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के प्रग्यांस उपाध्याय को दसवां स्थान प्रदेश मैरिट में मिला। हायर सेकेण्ड्री परीक्षा की प्रदेश मैरिट सूची में सीधी जिले के पांच छात्रों को जगह मिली जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्र दिव्यांशु तिवारी पिता अरुण कुमार तिवारी जीव विज्ञान संकाय से 484 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम तथा छात्र अभय सिंह पिता अनिल कुमार ङ्क्षसह कामर्स गु्रप से 489 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हांसिल किया, वहीं प्रिंस गुप्ता शाउमावि पथरौला छाठवां स्थान, कुं. रिया गुप्ता शाउमावि पथरौला सातवां स्थान, अंश तिवारी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया को आठवां स्थान मिला। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री की जिला मैरिट में मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाते हुए अपने विद्यालयों को गौरवान्वित किया। जिला मैरिट में शा. उत्कृष्ट विद्यालय सीधी का दबदबा बना हुआ है। विद्यालय स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में भी खुशी की लहर है। मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणामों की घोषणा होने के साथ ही बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।

Next Post

दण्डवत होकर जनसुनवाई में पहुंचा फरियादी

Tue May 6 , 2025
तहसीलदार के आदेश के बाद भी जमीन पर नहीं मिला कब्जा सागर । कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पिता-पुत्र दंडवत होते हुए जनसुनवाई स्थल तक पहुंचे। तपती धूप में सिद्धू यादव और उनके बेटे जागेश यादव ने जमीन पर सरे भरते हुए अपनी व्यथा प्रशासन तक पहुंचाई। ग्राम पड़रिया […]

You May Like