एलएनटी कंपनी का स्थापना दिवस: विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्कूल बैग

जीरापुर। एल एन टी कंपनी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. मुख्य अतिथि बीईओ रामबाबू पाटीदार, बीआरसी गजेंद्र शर्मा, प्राचार्य देवेंद्र शर्मा, जनशिक्षक बालचंद्र सिगंला, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश गुप्ता का शाल श्री फल साफा पहना कर सम्मान किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएनटी कम्पनी उमेश सिंह ने की. इस अवसर पर मेनेजर उत्कृष्ट गुप्ता, मेनेजर दिलीप सिंह, अभिनव गौतम द्वारा एलएनटी कम्पनी के सहयोग से विद्यालय के 51 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, पेंसिल, कटर, रबर एवं कॉपियों का वितरण किया गया.

अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का संदेश दिया. कार्यक्रम में शिव सिंह कुशवाह, भंवरलाल वर्मा, अशोक राठौर, अनीता मालवीय, रमेश मालवीय, देवेंद्र जोशी, कौशल्या मालवीय, संजय जोशी, जितेंद्र मालवीय ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. अंत में सभी ने पौधारोपण किया.

 

 

 

Next Post

राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग की कामयाबी: एक ही दिन में 1000+ गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी और मुफ्त जांच

Wed Jun 10 , 2026
राजगढ़। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया. इस विशेष अभियान की कमान स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने संभाली. स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की सक्रियता के चलते जिले […]

You May Like