नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव वर्मा दिल्ली के अगले मुख्य सचिव होंगे। वर्तमान मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार के इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त होने के बाद श्री वर्मा एक अक्टूबर को पदभार संभालेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा एक अक्टूबर को दिल्ली मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में श्री वर्मा चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव के पद के पर तैनात हैं। उन्हें जनवरी 2024 में चंडीगढ़ प्रशासन का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।
इससे पहले श्री वर्मा दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री वर्मा पुडुचेरी के मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।
