छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दीपावली पर्व से पहले 91 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख 30 हजार बताई गई है।
विभिन्न जिलों से मिले मोबाइल
बरामद मोबाइल फोन महोबा (मध्य प्रदेश), झाँसी (उत्तर प्रदेश), बाँदा (उत्तर प्रदेश), दिल्ली, टीकमगढ़, सागर, पन्ना और छतरपुर सहित कई स्थानों से खोजे गए हैं। बरामद किए गए मोबाइल में सैमसंग, वनप्लस, मोटरोला, वीवो, ओप्पो, रेडमी और रियलमी जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
थाना लवकुशनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की।
