
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल रविवार को विश्वविख्यात भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे के ग्राम टिगरिया स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने पर शिल्पकार बलदेव वाघमारे को बधाई दी। इस अवसर पर हेमंत खण्डेलवाल ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बलदेव वाघमारे ने अपनी कला से न केवल बैतूल बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनका सम्मान पारंपरिक कला और शिल्प को नई पहचान दिलाने वाला है।
