नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदरणीय नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति मिलेगी। डॉ. यादव ने नितिन नवीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका चयन पार्टी की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

कड़ी मेहनत के बिना सफलता सम्भव नहीं

Sun Dec 14 , 2025
सिंगरौली। मेहनत की राह आसान नहीं हैं, इसलिए इस रास्ते पर कड़ी मेहनत के बिना सफलता सम्भव नहीं हैं। मेहनत बताती है कि परिणाम कैसा होगा वरण परिणाम तो बता ही देगा की मेहनत कैसी थी। उक्त बातें सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज दिन रविवार को सिंगरौली इंस्टीट्यूट ऑफ […]

You May Like