दतिया में भी मौसम बदला, दो दिन बारिश के आसार

दतिया: दतिया में दीवाली के बाद से ही मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। पहले जहां दिन में तेज धूप रही, वहीं अब आसमान पर बादल छा गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसके असर से अगले दो दिन दतिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सिस्टम अरब सागर से नमी खींचकर मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है।

जैसे-जैसे यह उत्तर दिशा में जाएगा, तापमान में गिरावट दर्ज होगी। फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें कमी आने की संभावना है।विशेषज्ञों का अनुमान है कि नवंबर के पहले सप्ताह में पारा सामान्य से नीचे जा सकता है। इससे दिन और रात दोनों समय ठंडक का एहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से आने लगेंगी, जिससे मौसम में बदलाव महसूस होगा।

Next Post

नवरात्रि झांकी प्रतियोगिता में आवास कॉलोनी की महाकाली समिति रही प्रथम

Mon Oct 27 , 2025
बनखेड़ी। श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया। श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर समिति ने झांकी सजावट, दीप प्रज्ज्वलन, साफ-सफाई और महाप्रसादी वितरण के आधार पर समितियों का चयन किया। पुरस्कार वितरण समारोह श्रीराम जानकी पंचायती […]

You May Like