नवरात्रि झांकी प्रतियोगिता में आवास कॉलोनी की महाकाली समिति रही प्रथम

बनखेड़ी। श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया। श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर समिति ने झांकी सजावट, दीप प्रज्ज्वलन, साफ-सफाई और महाप्रसादी वितरण के आधार पर समितियों का चयन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर समिति एवं अभिव्यक्ति ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इसमें प्रथम स्थान आवास कॉलोनी की महाकाली उत्सव समिति को मिला, जबकि द्वितीय स्थान ठाकुर मोहल्ला की श्री राधारमण उत्सव समिति और रुचि मार्केट की नवदुर्गा उत्सव समिति ने साझा किया। तृतीय स्थान पुराना बाजार की श्री शिवशक्ति आराधना पैनल एवं झंडा चौक की श्री स्वप्निल पैनल को मिला।

पुरस्कार वितरण समिति अध्यक्ष रामबाबू माहेश्वरी, सुशील सोनी, दिलीप साहू, राजकुमार शर्मा, चंद्रभान गढ़वाल, सुरेंद्र मौर्य और अभिव्यक्ति ग्रुप अध्यक्ष उमेश भार्गव, अमित माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर अभिव्यक्ति ग्रुप द्वारा सुंदरकांड का भव्य आयोजन भी हुआ।

 

Next Post

भाजपा नेता, पूर्व विधायक मुकेश चौधरी की दिल्ली में की गई ब्रेन सर्जरी

Mon Oct 27 , 2025
ग्वालियर: पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी की गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ब्रेन सर्जरी की गई है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनकी ब्रेन सर्जरी सफल रही है।उनकी हालत स्थिर बताई गई है।परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार चौधरी मुकेश सिंह क्षेत्र में अपने […]

You May Like

Play sound