सूर्य सुखम् कॉलोनी में विवाद के बाद मारपीट, महिला को डंडे से चोट

इंदौर:आईडिया मल्टी स्कीम नंबर 140 चौराहे के पास दोपहर बाद हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. तिलकनगर पुलिस ने 31 वर्षीय सोनाली सेहगल की रिपोर्ट पर संतोषीबाई, उसकी बेटी साक्षी और बेटे डॉन समेत अन्य पर केस दर्ज किया है.सोनाली ने पुलिस को बताया कि वह मूसाखेड़ी स्थित अपनी मां के घर आई थीं. यहां हाल ही में हुई चोरी को लेकर परिवार के सदस्य आपस में चर्चा कर रहे थे.

उसी दौरान संतोषीबाई और उसकी बेटी साक्षी वहां पहुंचीं और बिना नाम लिए हुई बातचीत को अपने खिलाफ मानकर उलझ पड़ीं. इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई. सोनाली ने पुलिस को यह भी बताया कि विवाद बढ़ने पर संतोषीबाई और साक्षी ने सोनाली के साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी. इसी दौरान उनका बेटा डॉन भी कुछ दोस्तों के साथ आ गया और उसने डंडे से हमला किया. साक्षी पर सोनाली के गाल पर कई थप्पड़ मारने का आरोप है. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भारत ने विकसित देशों को जलवायु फंडिंग बढ़ाने की याद दिलाई

Mon Nov 24 , 2025
बेलेम (ब्राजील), 23 नवंबर (वार्ता) भारत ने जलवायु फंडिंग बढ़ाने की दिशा में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि विकसित देशों से वित्तीय संसाधनों के बिना विकासशील देश राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान(एनडीसी) के कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकते। उल्लेखनीय है कि एनडीसी […]

You May Like