मास्टर प्लान की आपत्तियों पर दूसरे दिवस दिनभर चली गहन सुनवाई

मंदसौर। मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित सुनवाई का दूसरा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर विस्तृत सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सिसोदिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर भी अपनी आपत्तियों के साथ सुनवाई में शामिल हुए।

प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया गया तथा सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

दूसरे दिन कस्बा मंदसौर, बोहराखेड़ी, अलावदा खेड़ी, जग्गा खेड़ी, भूनियाखेड़ी, बाज खेड़ी, बोलखेड़ा, लालघाटी सहित अन्य क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।

जिन आपत्तिकर्ताओं की उपस्थिति 22 एवं 23 दिसंबर की सुनवाई में नहीं हो सकी है, वे 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति पर सुनवाई करवा सकते हैं।

मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्राप्त सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा रहा है। मास्टर प्लान 2041 से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई प्रक्रिया 24 दिसंबर को भी जारी रहेगी।

Next Post

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केन्द्रीय जेल सतना का किया निरीक्षण

Tue Dec 23 , 2025
सतना। सोमवार को श्रीमती गीता सोलंकी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना, अजय प्रताप यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतना द्वारा केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण किया गया। न्यायाधीशों द्वारा व्ही०सी० कक्ष, जेल अस्पताल, पाकशाला, नवीनखण्ड के शारदा सेक्टर व जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही […]

You May Like