ग्वालियर: पिछले 48 घंटों से जारी तेज बारिश ने ग्वालियरवासियों की मुसीबत को बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर अंचल की नदियां, बांध एकबार पुनः उफान पर जा पहुंचे हैं। खतरे को टालने अपर ककेटो बांध के गेट खोलने का ऐलान किया गया है।कार्यपालन यंत्री हरसी जल संसाधन संभाग डबरा ने लोगों को आगाह करते हुए बताया कि अपर ककेटो बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अतिवर्षा होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व बांध के जल स्तर में निरंतर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए अपर ककेटो बांध के दो गेट खोलकर लगभग 212.26 क्यूमेक्स जल छोड़ा जा रहा है।
उक्त जल ककेटो बांध की निर्धारित जल भराव क्षमता के उपरांत बांध के बेस्ट वियर से ओवरफ्लो होने पर पार्वती नदी के द्वारा हरसी बांध में जाएगा जिससे ककेटा, नंदपुरा, दीवान फार्म, बड़ागांव ,प्रीतम फार्म, मोहना, ददोरी ,उम्मेदगढ़, नरवानी खांदी, सुलतानगढ़ वॉटरफॉल, ठेर ,टीकला, माधवपुरा,भवेड सहित सभी गांव एवं आम जन को अलर्ट किया गया है कि नदी के तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें। सुरक्षित स्थानों पर रहें।
