
अमरकंटक। वार्ड क्रमांक 09 में बुधवार सुबह 9:30 बजे नगर परिषद और अमरकंटक पुलिस की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ी और नए निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। पूर्व चेतावनियों के बावजूद कब्जा जारी था। नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते की उपस्थिति में 10–11 अवैध झोपड़ियां हटाई गईं। उन्होंने चेताया कि भविष्य में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होगी। पार्षद जोहान लाल चंद्रवंशी ने कहा, इस कार्रवाई से अतिक्रमण रुकने की उम्मीद है।
