जजा विवि कुलपति पैनल में कम्युनिस्ट घुसपैठ: CBI जांच की मांग

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति चयन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चयनित पैनल के पाँचों नाम प्रो. सथुपति प्रसन्ना, बी. बी. मोहंती, तेज प्रताप सिंह, कपिल देव मिश्रा व राजेन्द्र सोनकवड़े पर गंभीर नैतिक, वैचारिक व प्रशासनिक आरोप लगे हैं। भाजपा नेता राजेश सिंह ने इन्हें कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़ा बताया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा सीबीआई निदेशक को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि 17 वर्षों में स्थानीय अथवा मध्यप्रदेश से कोई कुलपति नहीं बना, यह महाकौशल की उपेक्षा है। प्रो. सथुपति द्वारा स्वयं को पैनल में शामिल कराना हितों का टकराव है, जबकि अन्य पर नक्सल समर्थक लेख, वित्तीय गड़बड़ी, उत्पीड़न और धोखाधड़ी जैसे आरोप हैं। राजेश सिंह ने चयन समिति को निरस्त करने और कॉल डिटेल्स की फॉरेंसिक जांच की मांग करते हुए राष्ट्रवादी, नैतिक व जनजातीय संवेदनाओं से जुड़े कुलपति की नियुक्ति की आवश्यकता बताई।

Next Post

चाचा रीवा जाने का रास्ता कौन सा है, पूछा और चाकू अड़ाकर बाइक, मोबाइल लूटा

Wed Aug 6 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत गंजताल मोड़ एन एच 30 रोड में आज लुटेरों ने चाकू अड़ाकर मोबाइल एवं मोटर सायकिल लूट ली‌। पुलिस ने बताया कि दिनेश कुमार काछी 59 वर्ष निवासी गंजताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टाईल्स लगाने का काम करता है। आज उसका बेटा सुनील नागपुर […]

You May Like