दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का रेस्क्यू

स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोड़ा

अनूपपुर। जिले के राजेंद्रग्राम में सोमवार की रात पत्रकार ज्ञानचंद जायसवाल के घर में अत्यंत दुलर्भ प्रजाति का एक उल्लू भटकते हुए घर के अंदर आ गया। सूचना पर परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्दगाम शिवम कोष्ठी एवं वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल के निर्देशन में बसनिहा बीट के वनरक्षक हंसराज सिंह एवं सुरक्षा श्रमिक अशोक यादव द्वारा देर रात सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर स्वतंत्र विचरण हेतु विलुप्त प्रजाति के उल्लू को जंगल में छोड़ा गया। यह उल्लू दिन में शांत स्थिति में आराम करते हुए रात्रि के समय आहार के लिए शिकार की तलाश में विचरण करता है।

Next Post

विद्युत करंट फैलाकर हत्‍या करने वाले आरोपीगण को 10 वर्ष का कारावास  

Tue Mar 4 , 2025
  छिंदवाड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश सौंसर द्वारा थाना बिछुआ अपराध के आरोपीगण 1.गुरूप्रसाद पिता किसनलाल कुमरे उम्र 40 वर्ष, 2. शिवकुमार पिता पोरू उईके उम्र 30 वर्ष , 3. रामा पिता तेजलाल पुषाम उम्र 40 वर्ष, निवासीगण- ग्राम सुर्रेवानी थाना बिछुआ जिला-छिंदवाड़ा को दोषी पाते हुये तीनों आरोपीगण को धारा […]

You May Like