भिंड में खेत में जुताई कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

भिण्ड: गोहद थाना क्षेत्र के हबीपुरा गांव में खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाली की पहचान संदीप पिता दीवान सिंह जाटव निवासी हबीपुरा के रूप में हुई। संदीप अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान दो युवक बाइक से खेत की ओर पहुंचे। दोनों के पास बंदूकें थीं। आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली ट्रैक्टर के मडगार्ड में लगी, जिसके बाद संदीप ट्रैक्टर से कूदकर भागने लगा।

बदमाशों ने पीछा करते हुए उसे खेत में पकड़ लिया और सिर में दो गोलियां दाग दीं। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से भाग निकले। सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस, एफएसएल टीम और एसडीओपी मौके पर पहुंचे हैं। परिवारजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रंजिश की जानकारी जुटाने में लगी है।

Next Post

पावरग्रिड ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, विद्यार्थियों में बढ़ाई ईमानदारी की भावना

Fri Oct 17 , 2025
नागपुर: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पश्चिम क्षेत्र-1, नागपुर स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी Vigilance: Our Shared Responsibility” थीम के साथ 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी […]

You May Like