किंशासा, 05 जुलाई (वार्ता) मध्य कांगो में राज्य स्तरीय परीक्षाओं से छात्रों को वापस ले जा रही एक नाव के डूब जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और 80 अन्य लोगों को बचा लिया गया । कासाई प्रांत के इलेबो क्षेत्र के प्रशासक फ्रैंकोइस काबुला ने यह जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह नाव और संकुरु तथा कसाई नदियों के संगम पर पहुंचते ही डूब गयी। इस नाव में 200 से ज्यादा लोग बैठे थे।
इस मध्य अफ्रीकी देश में नाव के ऐसे जानलेवा हादसे आम बात हैं। इनकी मुख्य वजह देर रात की यात्रा और नावों में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना है। देश के सुदूर इलाकों में सुरक्षा के खराब मानकों और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण भी हाल के वर्षों में नाव दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कासाई प्रांत के इलेबो क्षेत्र के प्रशासक फ्रैंकोइस काबुला ने बताया, “हादसे में 80 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 20 शव बरामद हुए हैं।”

