नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी की औसत कीमत बढ़ गयी। चीनी के साथ गेहूं के दाम भी बढ़े। चावल में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में नरमी रही।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 22 रुपये बढ़कर 5,136 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। यह लगातार तीसरा दिन है जब चीनी का भाव चढ़ा है। गुड़ 15 रुपये महंगा होकर 5,918 रुपये प्रति क्विंटल बिका। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 14 पैसे बढ़कर 55.34 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 16 रुपये घटकर 4,218 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। चावल के उलट गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,880 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव कमोबेश स्थिर रहा।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत आज 56 रुपये और चना दाल की 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 11 रुपये और उड़द दाल तीन रुपये महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल की कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 69 रिंगिट फिसलकर 4,592 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.06 प्रतिशत की गिरावट में 67.88 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 29 रुपये और पाम ऑयल की 17 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल सात रुपये और मूंगफली तेल चार रुपये महंगा हुआ। वनस्पति 26 रुपये फिसल गया जबकि सूरजमुखी तेल की कीमत कमोबेश स्थिर रही।
