घाटीगांव हॉस्टल: रात में 14 किमी पैदल चली छात्राएं, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

ग्वालियर: घाटीगांव सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की कक्षा 9 की चार छात्राएं बीती शाम लगभग 6 बजे रात में 14 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव लौट गईं। हॉस्टल अधीक्षक द्वारा सामान बाहर फेंकने के कारण यह कदम उठाना पड़ा? छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और उनके परिजन भी घाटीगांव थाना पहुंचे।

कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम वंदना जैन को जांच का आदेश दिया। आज गुरुवार को हॉस्टल की अन्य छात्राओं और अधीक्षक के बयान भी लिए जाएंगे। स्थानीय विधायक को भी शिकायत सौंप दी गई है।

Next Post

बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन में कार्बाइड गन का इस्तेमाल किया

Thu Nov 20 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल से घायल हुए लोगों की सूचना के बाद प्रशासन ने कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था. खतरनाक गन के इस्तेमाल से घायल हुए कई बच्चों को अपनी आंखें तक गंवानी पड़ गई थी. घायलों में अधिकांश 8 से 14 साल […]

You May Like