बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन में कार्बाइड गन का इस्तेमाल किया

ग्वालियर: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल से घायल हुए लोगों की सूचना के बाद प्रशासन ने कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था. खतरनाक गन के इस्तेमाल से घायल हुए कई बच्चों को अपनी आंखें तक गंवानी पड़ गई थी. घायलों में अधिकांश 8 से 14 साल के मासूम बच्चे हैं. कार्बाइड गन के इस्तेमाल से 300 से अधिक लोगों का चेहरा झुलस गया, तो कईयों की आंखों की रोशनी चली गई थी.

ग्वालियर में बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन के दौरान एक बार फिर से कार्बाइड गन का इस्तेमाल किया गया। कार्बाइड गन को चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को बाकायदा पोटाश गन चलाते हुए में देखा जा सकता है. कार्बाइड गन के इस्तेमाल के खतरे को देखते ही ग्वालियर कलेक्टर ने कार्बाइड गन-पोटाश गन के प्र्योग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हुआ है.

लेकिन बीती रात्रि कटी घाटी स्थित पार्क के पास युवक बर्थडे पार्टी के दौरान धड़ल्ले से खतरनाक कार्बाइड गन का प्रयोग करते दिखे. जानकारों ने बताया कि कार्बाइड गन के इस्तेमाल से होने वाले विस्फोट से गन का पाइप टूटने पर निकलने वाले छोटे-छोटे प्लास्टिक के टुकड़े छरों की तरह शरीर में घुसकर गंभीर चोटें करते हैं. इससे शरीर के विभिन्न हिस्सों को नुक़सान पहुंचते हैं,. छर्रे विशेषकर आंखों, चेहरे और त्वचा के लिए अधिक खतरनाक होते हैं.

Next Post

ज्योति तोमर को लहार की नई परियोजना अधिकारी बनाया

Thu Nov 20 , 2025
भिंड: ज्योति तोमर को लहार की नई परियोजना अधिकारी बनाया गया है, अजय देव जाटव से प्रभार हटा दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ने उक्त आदेश जारी किया है। लम्बे अरसे के बाद यह फेरबदल किया गया है जिसके बाद राजनैतिक हलकों में सरगर्मी है। आदेश […]

You May Like